नियम और कानून

यहाँ पर GPL, LGPL और SISSL के बारे में संक्षिप्त वर्णन है। आपके सुझावों का हम स्वागत करते हैं।

OpenOffice.org सॉफ्टवेयर मुख्यतः तीन लाइसैंस के अन्तर्गत है, १) GPL (Gnu/General Public Licence), २) LGPL (Gnu Lesser General Public License), ३) SISSL (Sun Industry Standards Source License)। इनका अर्थ क्या है? यहाँ इनका एक छोटा वर्णन है।

सबसे ज्यादा लोकप्रिय लाइसैंस है - GPL (Gnu/General Public License)। यह लाइसैंस, ऑपन-सोर्स सॉफ्टवेयर (वो सॉफ्टवेयर जिनके मूल कोई भी देख सकते है और उसका उपयोग कर सकते है - इसके बारे में जानने के लिए यहाँ देखिए) का प्रचार और प्रसार करने के लिए बनाया गया है। अगर कोई व्यक्ति या संस्था किसी ऑपन-सोर्स सॉफ्टवेयर (जो GPL के अन्तर्गत है) को नया रूप दे, यह नया सॉफ्टवेयर भी GPL के अन्तर्गत ही होना चाहिए। यदि आप इस नये सॉफ्टवेयर का प्रसार करना चाहें, किसी भी फायदे और पैसे में, तो आपको सभी अधिकार (इस सॉफ्टवेयर के संदर्भ में) भी देने चाहिए जो आपके पास है। आपको देखना चाहिए कि उन लोगों को भी सोर्स (मूल) मिले।

आप स्वतंत्रता से OpenOffice.org सॉफ्टवेयर में सुधार कर सकते हैं, इसकी कार्य क्षमता को बढ़ा सकते हैं। केवल एक प्रश्न है - आपको सोर्स (मूल) को प्रकाशित करना चाहिए या नहीं। LGPL और SISSL लाइसैंस इस बारे में कई विभिन्न तरह से ढ़ील देते हैं।

भारतीय OO.o टीम



 

 

 
प्रस्तावना
उत्पाद
विवरण
डाउनलोड
CD-ROM
अक्षर की जाँच
स्क्रीनशॉट
परियोजना/प्रोजेक्ट
पृष्ठभाग
FAQ
सहायता
मेलिंग लिस्ट
लेखपत्र
योगदान
-कैसे?
त्रुटि/बग्स का खबर करना
संपर्क
मेलिंग लिस्ट
हमारे बारे में
पता
अन्य
संसाधन
कुछ लिंक्स
धन्यवाद
नियमानुकूल